रांची, नवम्बर 20 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के बेलसियांगढ़ निवासी रोहित सिंह गुरुवार देर शाम लगभग सात बजे बानो थाना क्षेत्र के पाड़ो-बानो सड़क पर बांकी राजा बासा जंगल के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार रोहित बाइक से अपने घर से नानी गांव तेतरटोली (बानो) जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित दूर जाकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी बानो भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.