बानो में एसआईआर अभियान का बीडीओ ने लिया जायजा
सिमडेगा, जुलाई 11 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बानो, उकौली, बांकी, साहुबेडा, डुमिरिया एवं गेनमेर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.