सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाड़ो क्षेत्र में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने की। बैठक में क्षेत्रीय समिति की संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी गांवों में साप्ताहिक बैठकों को नियमित रूप से जारी रखने पर सर्वसम्मति बनी। साथ ही गांवों में उत्पन्न होने वाली विभिन्न सामाजिक समस्याओं का समाधान सामाजिक स्तर पर करने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज की समस्याओं को ग्राम स्तर पर ही सुलझाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में गांवों में शिक्षा, रोजगार के अवसर, तथा युवाओं को सामाजिक रूप से जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.