सिमडेगा, फरवरी 20 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हाटिंगघोड़े सेमरटोली गांव में शुक्रवार सुबह एक हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह-सुबह हाथी को गांव के समीप देख लोग घबरा गए और एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर हाथी को खदेड़ते हुए रनिया की ओर नदी पार करवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय हाथी का दिखना कौतूहल का विषय भी रहा। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सतर्कता बरतने की मांग की है,ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...