बानो के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
सिमडेगा, सितम्बर 6 -- बानो, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय मध्य विद्यालय, बानो के शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी, नवीन कुमार और शांति तोपनो को सम्मानित किया गया। एक ही प्रखंड से तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने से क्षेत्र के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बानो के लिए गौरव का क्षण बताया। यह भी पढ़ें- Siwan News डीईओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.