बानो की छात्रा ने जीएनएम में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया
सिमडेगा, मई 25 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने राज्य स्तरीय जीएनएम कि परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे जिले का नाम राज्य भर में रोशन किया है। आकांक्षा ने 500 पूर्णांक में 449 अंक प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कॉलेज का परीक्षा परिणाम बताया गया कि इस वर्ष मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्थान की सभी छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज प्रबंधन ने इसे छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है।
प्रेरणादायक उपलब्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.