रांची, फरवरी 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए बानो प्रखंड (सिमडेगा) एवं तोरपा प्रखंड (खूंटी) को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि बानो प्रखंड सिमडेगा जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर तथा तोरपा प्रखंड खूंटी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है। विधायक ने बताया कि दोनों प्रखंड अनुमंडल बनने की सभी आवश्यक अहर्ताएं पूरी करते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रखंडों को शीघ्र अनुमंडल का दर्जा दिया जाए। सदन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.