मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- गोरौल। प्रखंड क्षेत्र के आदमपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गोलू-11 की टीम ने सोमवार को बानथू की टीम को पराजित किया। इसके साथ ही विजेता टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल पहुंच गई है। मैच में गोलू-11 टीम के कप्तान गोलू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 130 रन बनाया। जवाब में बानथू की टीम सात विकेट गंवाकर मात्र 73 रन ही बना सकी। जीत पर सत्यम कुमार तौफिक, अनिष कुमार, सुजीत कुमार, पवन कुमार, सुधांशु ने टीम को बधाई दी। यह भी पढ़ें- बानथू को हराकर गोलू-11 की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.