सिद्धार्थ, जून 19 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बानगंगा नदी बैराज किसानों के फसल सिंचाई के लिए वरदान है। बैराज के आसपास बने वाटिका व नट तट पर चहलकदमी के लिए यहां काफ़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गर्मी के दिनों में कुछ ज्यादा ही लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बानगंगा नदी के पानी में आए दिन पानी डूबने से हो रही घटनाओं ने नागरिकों को भयभीत कर दिया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। बैराज के आसपास नहाते समय कई युवा जान गंवा चुके हैं। क़ई लोगों की शिनाख्त में दिक्कत हुयी है। बावजूद इसके बैराज पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई ठोस कदम न उठाये जाने से अब नागरिक आक्रोश जता रहे हैं। पूर्व के कुछ ही दिनों में घटित घटनाओं के मद्देनजर नदी बैराज पर सुरक्षात्मक कदम उठाये जाने की जरूरत है。 यह भी पढ़ें- सिमरिया धाम: दूसरे दिन भी नहीं मिला डूबे तीन ...