बानगंगा नदी किनारे मिला युवक का शव
सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव के दक्षिण बानगंगा नदी किनारे शनिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के लेदवा गांव निवासी दुर्गेश(30) पुत्र मोती पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गेश गजहड़ा गांव में एक व्यक्ति के यहां काम करने गया था। शनिवार को वह बानगंगा नदी किनारे शौच के लिए गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.