बरेली, मार्च 16 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में शनिवार शाम रंजिश के चलते एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बानखाना निवासी 35 वर्षीय अजयपाल ने बताया कि शनिवार शाम वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर खाना खाने गए थे। जब वह खाना खाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में भाभी के देवर ने उन्हें रोक लिया और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। अजयपाल का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने फायरिंग करने की भी कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह भाग निकला। घायल अजयपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.