बरेली, मार्च 15 -- बानखाना में युवक पर चाकू से हमला, फायरिंग की भी कोशिश, घायल जिला अस्पताल में भर्ती बरेली, मुख्य संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में शनिवार शाम रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से कई वार किए और फायरिंग करने की भी कोशिश की। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बानखाना निवासी 35 वर्षीय अजयपाल ने बताया कि शनिवार शाम वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर खाना खाने गए थे। जब अजयपाल खाना खाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में भाभी के देवर ने उन्हें रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजयपाल के शरीर के कई हिस्सों में चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग करने की भी कोशिश की, लेकिन आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.