बाधित मार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू
कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र में रायपुर ख़ास से बेलवा घाट को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य दस दिनों से बाधित था। लोगों की मांग पर शासन और प्रशासन की नींद खुली और चौड़ीकरण कार्य को शुरू कर कराया। क्षेत्र के रायपुर ख़ास से बेलवा घाट को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग दस दिनों से बाधित था। जिसके कारण राहगीरों और किसानों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार से मजदूरों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्य मार्ग के किनारे खेती वाले किसानों का कहना है कि समय पर मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो धान फसल की रोपाई के लिए खेतों आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- रेलवे समपार पर होगा मरम्मत कार्य यह भी पढ़ें- पुल निर्माण की धीमी रफ्तार ने क्षेत्र के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.