बाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान, 138 मामले पकड़े
मथुरा, मई 20 -- बाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे प्रशासन ने मेगा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और रेलवे नियमों के उल्लंघन के कुल 138 मामले पकड़े गए। इनमें से 127 मामलों में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया, जबकि 11 आरोपियों को न्यायालय अलग-अलग सजा से दंडित किया। अभियान के दौरान कुल 1 लाख 45 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सघन चेकिंग अभियान रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक चलाया गया। इस दौरान आगरा-दिल्ली रूट पर आने-जाने वाली लगभग 10 से 12 ट्रेनों की गहन जांच की गई। रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अभियान में न्यायालय की ओर से दिनेश सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, दीपक मिश्रा, हेमंत चाहर, वीरेंद्र चौधरी और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.