हरदोई, जून 1 -- मल्लावां। रविवार की सुबह मोहल्ला बादा टोला में मोहन मिश्रा के दरवाजे के पास खड़ा विद्युत पोल अचानक गिर गया। आस पास कोई व्यक्ति खड़ा या बैठा नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत पोल गिर जाने से मोहल्ले की सप्लाई 8 घंटे से भी अधिक समय तक बाधित रही। हाइड्रा मशीन आई फिर गड्ढा खोदा गया फिर पोल गाड़ा गया उसके बाद सप्लाई चालू हो सकी। मोहल्ले के मोनू दीक्षित, विनय कुमार, मोहन मिश्रा ने बताया कि अक्सर लोग अपने घरों के बाहर सुबह के समय बैठकर बातचीत करते थे लेकिन उस समय कोई था नहीं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...