प्रयागराज, अप्रैल 14 -- बादशाही मंडी में 40 वर्षीय ललित गौंड ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह कमरे में अकेले ही रहता था। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, बादशाही मंडी निवासी ललित गौंड प्राइवेट काम करता था। उसकी पत्नी पूजा देवी, बेटा कृष्णा और बेटी परी के साथ मेजा रोड मायके में रहती है। ललित ने सोमवार की देर रात कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पड़ोसियों की सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर परिजनों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- घर में तहमत से फंदे में लटका मिला युवक का शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के साढू ज्ञान शंकर ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...