कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। यातायात संबंधी समस्याओं के निदान के लिए व्यापारियों ने शुक्रवार को डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार को ज्ञापन दिया। बादशाही नाका चौराहे का कट खोलने, झकरकटी अड्डे पर बसों के खड़े होने से जाम समेत कई समस्याओं के निदान की मांग की। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि बादशाहीनाका चौराहे पर कट खोलने से कपड़ा बाज़ार, हटिया लोहा बाज़ार समेत आसपास के बाजारों को राहत मिलेगी। रुमित सागरी, नवीन तुलसानी, अमरनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.