वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के कुछ पार्कों में थीम आधारित विकास कार्य कराए जाएंगे। बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी तो कहीं एडवेंचर पार्क के अनुभव मिलेंगे। बादशाहबाग कॉलोनी में स्मार्ट सिटी ट्रैफिक पार्क विकसित करेगा। शासन के पास कार्ययोजना भेज दी गई है। सैद्धांतिक रूप से इसे मंजूरी मिल चुकी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मुताबिक शहर के पार्क इस तरह विकसित किए जाएंगे कि मनोरंजन के साथ लोगों का ज्ञानवर्द्धन हो। चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क में टॉय कार की सवारी करने वाले बच्चों को हेलमेट पहनाया जाएगा। उन्हें उसकी उपयोगिता और जरूरत समझायी जाएगी। यातायात संकेतकों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रतीकात्मक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। बच्चों को दो वाहनों के बीच की दूरी भी बताई जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सारनाथ ...