गंगापार, अप्रैल 8 -- मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते बुधवार शाम चार बजे समाचार लिखे जाने तक, लगभग सत्रह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बतादे फूलपुर पावर हाउस के बादशाह पुर फीडर के सिंधौरा, मीरपुर, मल्हीपुर, रामपुर, सर्पोशवीर सहित कई गांवों में रात से बिजली गुल होने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। जिसके कारण उपभोक्ताओं विशेष रूप से परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने के कारण मोबाइल फोन, टॉर्च और लैपटॉप जैसे आवश्यक उपकरण चार्ज नहीं हो सके, जिससे दैनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.