गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के मुख्य बरसाती नाला नंबर तीन यानि बादशाहपुर नाले के करीब छह किलोमीटर हिस्से को पक्का करने की तैयारी की जा रही है। इसमें से 50 प्रतिशत हिस्से को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से पक्का किया जाएगा, जबकि 50 फीसदी हिस्से को एचएसआईआईडीसी अपने खर्चे पर पक्का करवाएगा। एचएसआईआईडीसी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप ग्लोबल सिटी विकसित की है। ग्लोबल सिटी के आसपास करीब तीन किमी लंबाई में बादशाहपुर नाले को पक्का करने की योजना बनाई है। इस नाले को पक्का करने के बाद इसका इस्तेमाल आवागमन के लिए किया जाएगा। इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने करीब 170 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया है। इसको लेकर एचएसआईआईडीसी ने जीएमडीए से मंजूरी देने का आग्रह किया था। जीएमडीए की तरफ से मंजूरी प्रदान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.