जौनपुर, जनवरी 6 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बादशाहपुर डिपो परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट करीब एक महीने से खराब पड़ी है। जिससे यात्रियों तथा लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। शाम होते ही डिपों परिसर में अंधेरा छा जाता है। अंधेरा होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब कि इस समय नहावन का मेला चल रहा है। इससे डिपों परिसर में यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। स्थानीय लोगों में हिमकर पाण्डेय, रवि कुमार, राम कुमार, दिनेश कुमार, प्रतीक सिंह आदि ने जिला प्रशासन से हाईमास्क ठीक करवाने के लिए जिला प्रशासन से मांग किया है। इस संबंध में बादशाहपुर डिपो के इंचार्ज शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया है कि हाईमास्ट लाइट को ठीक करवाने के लिए संबंधित को पत्र लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.