जौनपुर, दिसम्बर 25 -- जौनपुर, संवाददाता। आसमान से बादल हटे तो गुरुवार को फिर कोहरा छा गया। कोहरे के चलते गलन में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 पर चला गया जबकि न्यूनतम अपनी जगह 9 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। भीषण ठंड और गलन से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। बुधवार शाम से ही बदली छंट ही और कोहरा शुरू हो गया था। ज्यों ज्यों रात बढ़ती गई कोहरा गम्भीर होता गया। हालत यह कि गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद तक सड़क मार्ग पर वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। गांव से लेकर शहर और सड़क के किनारे दुकानों के सामने लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। पछुआ हवा के कारण शीत गलन में वृद्धि हुई है। मौसम के जाकर बताते हैं कि शुक्रवार को भी कोहरे की तीव्रता जारी रहेगी और तापमान गिरकर और भी ठंड गलन बढ़ाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.