बादल व पुरवैया के कम हुआ तापमान, सता रही उमस वाली गर्मी
गया, जून 6 -- तीखी धूप से राहत रही। लेकिन, उमस वाली गर्मी का सताना जारी रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को गर्मी का असर कम रहा। सुबह से बादल छाए रहे। पुरवैया चलती रही। दोपहर बाद धूप भी निकली। बोधगया क्षेत्र में हल्की बारिश (0.7 एमएम) भी हुई। लेकिन, नमी अधिक रहने के कारण उमस वाली गर्मी का असर रहा। बादल के कारण आठ दिनों से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान पर ब्रेक लगा। साथ ही अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम पारा भी लुढ़का। शनिवार को अधिकतम 35.4 व न्यनूतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। नमी सुबह में 80 तो शाम तक 60 फीसदी बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम 39.6 व न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा था। पिछले साल 2025 में छह जून को अधिकतम 36.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा था.
मौसम विशेषज्ञ की भविष्यवाणी मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि अभी मौसम का मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.