बादल लौटे बिन बरसे, धान की पौध पानी को तरसे
फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर। आसमान में बादलों की आवाजाही तो रोज हो रही है, लेकिन बिना बरसे ही उनके लौट जाने से फतेहपुर के लोग और किसान दोनों बेहाल हैं। रविवार को सुबह घने बादल छाने के बाद महज पांच मिनट की बूंदाबांदी हुई, जिसने राहत देने के बजाय उमस का ऐसा डबल अटैक किया कि कूलर और पंखे भी फेल हो गए। मौसम की इस बेरुखी और भीषण गर्मी के कारण अब खेतों में धान की पौध झुलसकर पीली पड़ने लगी है, जिससे किसानों पर सिंचाई की लागत बढ़ने का दोहरा संकट आ गया है। भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। रविवार को भी दिनभर लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन बाद बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.