नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- विनोद मुसान, देहरादून उत्तराखंड में बदलता मौसम, अचानक भारी बारिश और भूस्खलन चिंता का विषय रहे हैं। आने वाले दिनों में केवल मौसम के आंकड़े नहीं बल्कि यह सटीक जानकारी पहले ही मिल जाएगी कि बारिश या तूफान का उनके किसी इलाके, घरों और रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या असर पड़ने वाला है। इससे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने या अपनी यात्रा टालने का मौका मिलेगा। इससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकेगा। यह भी पढ़ें- 27 के चुनाव से पहले इस राज्य में भाजपा के लिए गुड न्यूज, सर्वे में बंपर सीटेंस्मार्ट अलर्ट नेटवर्क राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एक नई और आधुनिक व्यवस्था तैयार कर रहा है। उत्तराखंड में हाइड्रोमेट (जल-मौसम) नेटवर्क को मजबूत बनाया जा रहा है। ...