नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ऐतिहासिक अकाली दल को बलिदान और पंथक संघर्ष की राजनीति से हटाकर एक परिवार के नियंत्रण वाली राजनीतिक पार्टी बना दिया गया है। उन्होंने सिख संस्थाओं के कामकाज में राजनीतिक हस्तक्षेप और उनके कथित तौर पर निजी व राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर भी सवाल उठाए। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने पूर्व शिरोमणि अकाली दल नेता और एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला से जुड़े विवाद का जिक्र किया। उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब स्थित एसजीपीसी की सराय में एक महिला के लंबे समय तक ठहरने को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि उसे वहां किसके निर्देश पर जगह दी गई, उसके लिए वाहन और अन्य स...