बादल-धूप की आवाजाही के बीच बढ़ी उमस, गर्मी से बेहाल जनता
हापुड़, जून 6 -- इस बार मई माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लेकिन जून के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। हालांकि बादलों की आवाजाही के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। नमी होने की वजह से उमस का असर बढ़ गया है, जिससे दिनभर चिपचिपाहट और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप की वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन शाम को आसमान में अचानक बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। यह भी पढ़ें- अधिकतम पारा 41 डिग्री पार, फिर भीषण गर्मी के आसार शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.