पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। अचानक अप्रैल माह में गर्मी के बीच आसमान पर छाए बादलों के कारण किसान परेशान हो उठे। दरअसल खेतों में किसानो की फसल तैयार खड़ी है। यही नहीं फसल काटने का वक्त करीब है। ऐसे में मौसम ने दगा दिया तो साल भर की मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। शुक्रवार को तराई में सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। लोगों को लगा कि अभी बूंदाबांदी हो जाएगी। पर गनीमत रही कि बूंदाबांदी जैसा आलम नहीं हुआ। अलबत्ता मौसम का हाल देख कर किसान सुबह से ही कांपते कलेजे के साथ खेतों में पहुंच गए। अब फसल की कटाई शुरू कराने की तैयारियां कीं। माना जा रहा कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में गेहूं की फसल की कटाई तेजी से शुरू हो जाएगी। इधर मौसम के रुख को देख कर बेचैनी के बीच किसानों ने मौसम के जानकारों तक से विचार विमर्श किया।राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.