बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना
मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। बीते कई दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दिनों बारिश और ओले गिरने से मौसम का मिजाज बदल गया और मौसम में ठंडक आ गई। दो दिन निकली धूप के बाद शुक्रवार को दिन में कई बार तेज धूप निकली तो कई बार बादल छाए रहे। बादल छाने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की माने तो आन वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.