मुरादाबाद, जनवरी 28 -- मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई घंटे तक चले बारिश के सिलसिले ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई, लेकिन, रात का न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर चढ़ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान पर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो जाने से आसमान साफ हो गया है और अब रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़कने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रात का न्यूनतम तापमान लुढ़कने से रात और सुबह के समय सर्दी का एहसास बढ़ जाएगा। अलबत्ता, दिन के समय धूप खिलने से काफी राहत महसूस होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.