हाजीपुर, जनवरी 6 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में लगातार बादल छाए रहने और धूप न मिलने, घना कोहरा रहने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। पिछले 15 दिनों से धूप न मिलने के कारण फसल पीला हो गया है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए अतिरिक्त खाद और दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में उपज में 20-30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में बोई गई गेहूं की फसल को मजबूत विकास और दानों के भराव के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है। हालांकि,पिछले 15 दिनों से लगातार बादल छाए रहने,घना कोहरा से फसल की वृद्धि रुक गई है। किसान सकलदीप सिंह, विश्वनाथ सिंह, शिवचंद्र राय, हरिहर राय, रामप्रवेश राय ने बताया कि वह फसल को पीला पड़ने से बचाने के लिए यूरिया और पोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.