कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। बादल छंटते ही दिन का तापमान फिर बढ़ने लगा। शनिवार को अधिकतम तापमान में 03.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई। पश्चिम ईरान से आ रहा सीजन (मार्च) का अंतिम विक्षोभ सशक्त होगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 30 और 31 को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26 मार्च को आए विक्षोभ का प्रदेश के कई शहरों में असर पड़ा। कानपुर में शुक्रवार को कुल 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को तेज धूप खिली। इससे तापमान 30.8 डिग्री से बढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में कमी आई। पारा 19.8 डिग्री से घटकर 18 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य रहा।शनिवार शाम दस्तक देने वाले पश्चिमी ईरान से आ रहे विक्षोभ का सर्वाधिक असर देश में 30 और 31 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.