बादल छंटते ही तेजी से उछला गर्मी और उमस का पारा
मुरादाबाद, जुलाई 12 -- हफ्ते भर से चल रहा बादल और बारिश का सिलसिला टूटते ही जबरदस्त उमस भरी गर्मी ने अपना पहरा जमा लिया। मुरादाबाद में रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। मानसूनी बारिश करने वाले बादल छंटते ही दिन का तापमान पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। भयंकर उमस के साथ रविवार को मुरादाबाद में 45 डिग्री जितनी गर्मी का एहसास हुआ। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज होने के चलते 45 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी और उमस का प्रकोप अधिक रह सकता है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस ने किया परेशान मानसून की निष्क्रियता का दौर शुरू हुआ है जो कुछ दिनों तक बना रह सकता है। मानसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.