पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर धूप छांव लगा रहा। उमस के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। गत रात बारिश नहीं होने के कारण किसानों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई को मौसम साफ होने की संभावना बनी हुई है। येलो अलर्ट में तेज हवा बहने, मेघा गर्जन एवं वज्रपात की संभावना बनी रहती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- बारिश से राहत नहीं : 15 से 20 तक के लिए यलो-ओरेंज अलर्ट प्री मानसून में अधिक बारिश होने के कारण किसानों को मक्का की कटाई, तैयारी ...