बादल की वतन वापिसी डीएम ने विदेश व गृह मंत्रालय भेजा पत्र
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ। वरिष्ठ संवाददाता। प्यार के लिए सरहद पार करने वाले अलीगढ़ के बादल बाबू को भारत लाने के लिए अब जिला प्रशासन ने पहल की है। डीएम अविनाश कुमार द्वारा विदेश व गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। बता दें कि इससे पूर्व एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव भी इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र भेज चुकी हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि मामला उनके संज्ञान में है और भारत सरकार स्तर से युवक की वतन वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू करीब दो वर्ष से पाकिस्तान में हैं। परिजनों के अनुसार दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करने के दौरान वर्ष 2022 में उनकी फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान के बहाउद्दीन मंडी के गांव माउंग निवासी युवती सना से दोस्ती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.