फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सुबह से छाए बादल और मामूली बूंदाबांदी से हवा पर अनुकूल पड़ा है। स्मार्ट सिटी में तीन दिनों से प्रदूषण के स्तर में गिरावट जा रही है। सोमवार को फरीदाबाद शहर का एक्यूआई 140 दर्ज किया गया।वहीं रविवार को 188 एक्यूआई थी। हवा अपने साथ प्रदूषण के बारीक कणों को उड़ाकर ले जा रही है। इसके अलावा बादल और हवा चलने से जिले का मौसम भी सुहाना बना हुआ है। अधिकतम तापमान 25, जबकि न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में सुबह से घने बादल छाए हुए थे। इसके साथ ठंडी हवा चल रही थी। इससे जिलेवासियों को सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही थी। बदले मौसम के चलते स्मार्ट सिटी में लोगों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है। वहीं पंखे की हवा भी ठंडी लगती है। इसके अलावा जिलेवासियों ने एसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.