जयपुर, मार्च 17 -- राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी घंटों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, जिससे किसानों और आमजन की चिंता बढ़ गई है।पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बदला मौसम मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत बादलों की मौजूदगी के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मार्च में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.