गंगापार, अक्टूबर 7 -- मौसम के सामान्य होने और तीखी धूप के बीच मौसम में फिर एक बार बदलाव देखने को मिला है। आसमान में छाए बादलों की वजह से रात का न्यूनतम तापमान उछल गया है। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई है। बंगाल की खाड़ी से उठ रही नम हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बिहार और झारखंड के आसपास ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। थोड़े समय के लिए धूप निकली, लेकिन प्रभावी नहीं रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।नम यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मौसम : आज से तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस हुई और सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव से दिन में ध...