बांका, जून 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचोली का दौर जारी रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं दोरस मौसम के चलते जिलेवासी दिनभर परेशान रहे।

मौसम का प्रभाव मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रही। जबकि जिले की आर्द्रता 65 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने और च...