बांका, मार्च 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बीते शनिवार को हुई मूसलाधार वर्षा के बाद रविवार को जिले का मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि दिनभर आसमान में बादलों और सूर्य के बीच आंखमिचोली का खेल चलता रहा, जिससे मौसम सुहावना तो रहा ही, मगर वातावरण में नमी भी बनी रही। इस कारण लोगों को हल्की ठंड का भी अनुभव हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिनभर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही। शनिवार की भारी बारिश के कारण जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर नमी का स्तर भी बढ़ गया, जिसका असर रविवार को साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में सूर्यदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.