बादलों ने बंधाई आस, बारिश ने कराया इंतजार
अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून की आहट अब साफ महसूस होने लगी है, लेकिन बारिश का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में धूप निकलने से मौसम में और चिपचिपाहट बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी हवा के थमे रहने से हुई। उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। बाजारों, दफ्तरों और सड़कों पर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दिनभर बादलों को देखकर लोगों को कई बार लगा कि अब बारिश होगी, लेकिन शाम तक बादल सिर्फ उम्मीद ही जगाते रहे। मौसम के इस बदले मिजाज ने यह जरूर संकेत दे दिया है कि मानसून अब अलीगढ़ के बेहद करीब पहुंच चुका है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में मानसून की दस्तक, चार दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले एक-दो द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.