रुडकी, फरवरी 18 -- लक्सर, संवाददाता। बुधवार को आसमान पर छाए काले बादलों को देखते ही किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खड़ी हो गई हैं। वजह यह है कि इस समय किसान अपने गन्ने के खाली खेतों में वसंत कालीन गन्ने की बुवाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में अगर बारिश होगी तो उनकी बुवाई का कार्य पिछड़ जाएगा। किसानों द्वारा मुख्य रूप से गन्ना, गेहूं व धान की फसल उगाई जाती है। इस समय किसानों द्वारा अपने खेतों में खड़ी गन्ने को शुगर मिल में बेचा जा रहा है और उससे खाली हुए खेतों में किसानों द्वारा बसंत कालीन गन्ने की बुवाई का कार्य किया जा रहा है। किसान कालूराम चौधरी व रजत शर्मा आदि ने बताया कि उनके द्वारा अपने खेतों में बसंत कालीन गन्ने की बुवाई का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए खेतों को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.