मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के तापमान में पिछले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं आया। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान पूर्व की भांति बना रहा। सुबह से ही आसामन में बादलों का आना-जाना शुरू हो गया था। इससे तापमान अधिक रहने के बावजूद तपिश कम महसूस हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मध्यम दर्जे के बादलों के कारण पूर्वी इलाके में बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है। जबकि सप्ताहांत से फिर तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है।इधर, शनिवार की तरह ही अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.