रामपुर, मार्च 24 -- दो दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को फिर से मौसम खराब हो गया। सुबह से ही जिले भर में बादल छाए रहे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के बदले स्वरूप ने जहां आमजनमानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है तो वहीं गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। सुबह से ही घने बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को छतरी और बरसाती का सहारा लेना पड़ा। बूंदाबांदी के साथ हवा भी चली, इससे खेतों में जगह-जगह पर गेहूं की फसल गिर गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, दोपहर एक बजे के करीब मौसम साफ हो गया और आसमान से चटख धूप के दर्शन हुए मगर हवाओं में नमी बरकरार रही और ठंडक का अहसास होता रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वातावरण में नमी का माहौल 50 प्रतिशत रहा है। मौसम वि...