बादलों के बीच फुहारों से मौसम रहेगा सुहाना
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से आसमान में बादलों की हरकत बढ़ गई है। इसके साथ ही झारखंड से पूर्वी यूपी होते बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम के मिजाज में इस बदलाव से बादल गरजेंगे अधिक, बरसेंगे कम। अगले पांच दिनों में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। खास तौर पर मंगलवार को पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।रविवार को आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे। जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ छीटें पड़ीं। हालांकि मौसम विभाग ने शून्य बारिश जारी की है। बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.