बादलों के आने की उम्मीद, तपिश से मिल सकती है राहत
गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादल पूरे क्षेत्र में हरकत में आ गए हैं। बादलों की आमद के साथ दिन के पारे में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल रहा। वहीं, रात के तापमान में कुछ राहत मिलने लगी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार देर शाम से आसमान पर गहरे काले बादल छा जाएंगे। इसके बाद बुधवार से पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बादल अपने पूरे जोर पर रहेंगे। पूर्वी यूपी में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- बादलों की आमद के साथ आंशिक गिरा न्यूनतम पारा गरज‑चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शनिवार तक मौसम सुहाना बना रह सकता है।मंगलवार को गोरखपुर शहर का न्यूनतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.