वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 'मिक्स हवा' यानी कभी पुरवा तो कभी पछुआ चलने से रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की भी आहट हुई। नतीजा यह कि तापमान में उछाल आया। दिन का तापमान सामान्य से 3.2 और रात का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हल्की उमस भी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में अभी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। सुबह तेज धूप निकली थी। दिन में अचानक बादलों की आहट हुई। इस दौरान हल्की उमस का भी एहसास होने लगा। दिन का तापमान 34.3 और रात का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि हुई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि मिक्स हवा के कारण बादलों की आहट हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तापमान बढ़ेगा। उमस भी महसूस की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.