बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर थमने के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। बादलों के छंटते ही सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार सुबह धूप निकलते ही गर्मी का अहसास तेज हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान भी उछाल भरने लगा। जिससे गर्मी महसूस की गई। बीते कई दिनों से कभी तेज बारिश तो कभी धूप खिलने का मौसम बना हुआ था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया था। जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिली। अब गुरुवार से फिर मौसम साफ हो गया है। सुबह से धूप के तेवर तल्ख नजर आए। दोपहर होने तक गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय खिली तेज धूप ने राहगीरों और आम जनजीवन को खासा परेशान किया। हालांकि, शाम ढलते ही मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.