नई दिल्ली, जनवरी 9 -- केदारनाथ घाटी के पास जून 2025 में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अनुसार, आर्यन एविएशन द्वारा संचालित 'बेल 407' हेलीकॉप्टर घाटी से बाहर निकलते समय अचानक आए बादलों की चपेट में आ गया था। इसी के चलते यह गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। एएआईबी रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5:10 बजे गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी और 5:20 बजे सुरक्षित केदारनाथ उतरा था। वहां से 6 यात्रियों को लेकर वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान से पहले पायलट का 'ब्रीथ एनालाइजर' टेस्ट हुआ था और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई थी। शुरुआती तौर पर हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी या असामान्यता नहीं पाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.