मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- जनपद में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत घने बादलों और हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन ठिठुरन महसूस कर रहा था, हालांकि दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर प्रदान की। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। जनपद के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके कारण वातावरण में नमी बढ़ गई। बर्फीली हवाओं ने ठंड के असर को दोगुना कर दिया, जिससे सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बादलों और धूप के बीच घंटों तक चली खींचतान के बाद दोपहर को सूर्य देव के दर्शन हुए। हल्की धूप निकलने से तापमान में मामूली सुधार हुआ और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.